Nag Panchami 2026: इस बार 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी मनाई जा रही है। इस दिन सावन सोमवार का खास संयोग भी बन रहा है। नाग पंचमी और सावन सोमवार का यह विशेष संयोग बेहद खास और शुभ माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस समय महादेव की पूजा-पाठ करने से सुख-शांति, ग्रह दोषों से राहत और जीवन में खुशियां प्राप्त होती हैं। हालांकि, इस बार खास सावन सोमवार का संयोग होने के कारण कुछ उपाय बेहद शुभ माने जा रहे हैं। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए इन उपायों के जरिए व्यक्ति को कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत मिल सकती है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाओं और परेशानियों को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, दिखेंगे बदलाव
Nag Panchami 2026: इस बार नागपंचमी के शुभ दिन पर खास सावन सोमवार का संयोग होने के कारण कुछ उपाय बेहद शुभ माने जा रहे हैं। इन उपायों के जरिए व्यक्ति को कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग-नागिन का करें उपाय
नाग पंचमी के शुभ दिन पर चांदी या तांबे से बना नाग-नागिन का छोटा जोड़ा लें। फिर आप कच्चे दूध और गंगाजल से इसका अभिषेक करें। अब पूजा करें और फिर इसे बहते जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत मिल सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
इस दिन आप तांबे के लोटे में जल, दूध, तिल और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से सभी तरह के दोषों से राहत मिल सकती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में प्रबल योग
श्री नवनाग स्तोत्र का करें पाठ
नाग पंचमी के शुभ दिन पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करें। इसके बाद श्री नवनाग स्तोत्र का 11 बार पाठ करें। मान्यता है कि इस स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से जीवन में आने वाली बाधाएं और परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
Guru Nakshatra Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी-कारोबार में तरक्की
जरूरतमंदों को करें दान
नाग पंचमी के दिन पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को काले तिल या अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया दान विशेष फलदायी माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।