फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त

Wed, 12 Aug 2026 03:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज सभी सुहागिनों के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि, इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

विज्ञापन
kab hai Hariyali Teej 2026 date shubh muhurat and tithi in hindi
हरियाली तीज 2026 - फोटो : AI

Hariyali Teej 2026: हर साल हरियाली तीज का पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की उपासना करती हैं। साथ ही पूरे विधि-विधान के साथ उपवास भी किया जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर लोक गीत गाती हैं और अपनी भावनाएं ईश्वर के प्रति व्यक्त करती हैं। इस दौरान सभी महिलाएं झूला भी झूलती हैं। कहते हैं कि, सावन में हल्की फुहारों के बीच झूला झूलना मन की प्रसन्नता, सकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में उमंग भरने का प्रतीक होता है। वहीं, इस बार तीज को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए हरियाली तीज की डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व को विस्तार से जानते हैं।

kab hai Hariyali Teej 2026 date shubh muhurat and tithi in hindi
हरियाली तीज - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज 2026 कब है ?
इस बार तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। इसका समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। इससे पति की लंबी आयु की कामना पूरी होती है।

kab hai Hariyali Teej 2026 date shubh muhurat and tithi in hindi
हरियाली तीज - फोटो : adobe

हरियाली तीज शुभ योग
इस साल हरियाली तीज बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध योग भी प्रभावी होगा। इस योग में महादेव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। साथ ही कई अन्य लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।
सावन में क्यों है भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का महत्व, जानिए सरल पूजन विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Hariyali Teej 2026 date shubh muhurat and tithi in hindi
हरियाली तीज - फोटो : adobe

हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:50 से 05:35 तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 से 01:08 तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:51 से 03:42 तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 से 07:29 तक

अमृत काल: रात 08:18 से 09:53 तक

Mars Nakshatra Gochar 2026: मंगल ने ली राहु के घर में एंट्री, मेष सहित इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

विज्ञापन
kab hai Hariyali Teej 2026 date shubh muhurat and tithi in hindi
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला AI

हरियाली के बाद कब होगी कजरी और हरतालिका तीज ?
हरियाली तीज के लगभग 15 दिन बाद कजरी तीज आती है। इसे बड़ी तीज और कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। साल 2026 में कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इसके अलावा हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज पर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन भी महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। 
Mahadev Naam Jaap: सावन में महादेव के इन नामों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद और करेंगे तरक्की
Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed