फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, राहु के अशुभ प्रभाव से मिलेगा छुटकारा

Wed, 12 Aug 2026 07:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 07:42 AM IST
सार

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से राहु के अशुभ प्रभाव से राहत प्राप्त हो सकती है। साथ ही जीवन में बदलाव और सुख-समृद्धि आती हैं। आइए इन उपायों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2026 Remedies  for rahu know shubh muhurat in hindi
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Amavasya 2026: सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस साल 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है, जो बेहद खास है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके अलावा इस अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है, साथ ही पितरों को तर्पण करने से घर में सकारात्मकता आती है। हालांकि, इस दिन कुछ उपाय करना शुभ होता है। इनके प्रभाव से राहु के अशुभ प्रभाव से बचाव होता है और जीवन में आ रही परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Hariyali Amavasya 2026 Remedies  for rahu know shubh muhurat in hindi
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्नान-दान का शुभ समय

  • अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन

Hariyali Amavasya 2026 Remedies  for rahu know shubh muhurat in hindi
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : AI

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं
हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और महादेव के शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके प्रभाव से राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही मन को शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से राहत मिलने की मान्यता है। 
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
आप घर के सभी कोनों में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सरसों के तेल का दान भी करें। इससे कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। खासतौर पर अधिक अंधेरा रहने वाले स्थान पर दीया अवश्य जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2026 Remedies  for rahu know shubh muhurat in hindi
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : freepik

बहते जल में नारियल या जौ प्रवाहित करें
हरियाली अमावस्या के दिन आप बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करना भी शुभ माना जाता है। इससे राहु का असर कम होने लगता है। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलती हैं।

पंचामृत से करें अभिषेक
हरियाली अमावस्या पर शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। इससे मानसिक शांति आती है और मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है।  साथ ही जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।

विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2026 Remedies  for rahu know shubh muhurat in hindi
Hariyali Amavasya 2026 - फोटो : freepik

शिव चालीसा का पाठ करें
हरियाली अमावस्या के दिन शिव चालीसा का पाठ करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। साथ ही राहु से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए भी यह उपाय लाभकारी हो सकता है।
 

Trigrahi Yog In Kark Rashi: त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, व्यापार में होगा मुनाफा

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed