सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   France vs Senegal Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

France vs Senegal Live: एमबाप्पे ने दिलाई फ्रांस को बढ़त, 66वें मिनट में दागा गोल; सेनेगल पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सार

FIFA World Cup 2026 France vs Senegal Football Match Live Updates: फीफा विश्व कप 2026 में आज पिछले बार की उपविजेता फ्रांस का सामना सेनेगल से हो रहा है। फ्रांस ने इस मैच के साथ ही इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत कर ली है। इस दौरान कायलियन एमबाप्पे पर सबसे ज्यादा नजरें हैं। 

France vs Senegal Live FIFA World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
फ्रांस बनाम सेनेगल - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के 17वें मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता फ्रांस का सामना सेनेगल से हो रहा है। फ्रांस ने ग्रुप आई में अपने अभियान की शुरुआत की। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। एमबाप्पे ने 66वें मिनट में सेनेगल के डिफेंस को भेदा और फिर गोलकीपकर को चकमा देकर गोल किया। पहले हाफ की तुलना में फ्रांस दूसरे हाफ में ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है।


शुरुआती मिनटों में गोल करने की कोशिश
सेनेगल के लिए इस्मालिया ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सातवें मिनट में इस्मालिया फ्रांस के गोल पोस्ट के पास पहुंचे, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। हालांकि, सेनेगल की टीम फ्रांस पर दबाव बनाने में सफल रही है। इसके बाद फ्रांस ने भी आक्रामक रुख अपनाया और 19वें मिनट में फ्रांस के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। सेनेगल के लिए फिर निकोलस जैक्सन ने 25वें मिनट में बढ़त दिलाने का असफल प्रयास किया। जैक्सन गोल करने के काफी करीब थे, लेकिन गेंद गोल पोस्ट के बगल से निकल गई। मुकाबला शुरू होने के 26 मिनट बाद तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इस दौरान फ्रांस की तुलना में सेनेगल ने गोल करने के ज्यादा मौके बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेनेगल ने दिखाया शानदार खेल
कुछ मिनटों के ब्रेक के बाद एक बार फिर सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस को भेदा और 31वें मिनट में इस्मालिया ने गोल करने का प्रयास किया। उन्होंने किक लगाई, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से काफी दूर थी। सेनेगल ने प्रयास नहीं छोड़े और सादियो माने ने 40वें मिनट में गोल करने का प्रयास किया। हालांकि, एक बार फिर उनका शॉट चूक गया। दूसरी तरहफ पहले हाफ में एमबाप्पे के लिए चीजें सही नहीं रही और वह ज्यादातर समय गेंद से दूर ही रहे। वहीं, दोनों टीमें पहले हाफ तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन, सेनेगल ने बढ़िया खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए।
विज्ञापन


फ्रांस ने दिखाई तेजी
दूसरे हाफ की शुरुआत से ही फ्रांस ने तेजी दिखाना शुरू किया। फ्रांस के लिए डिजायर डूए ने 47वें मिनट में गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद फ्रांस के माइकल ओलिसे ने 53वें मिनट में सुनहरा मौका बनाया, लेकिन फ्रांस इस बार भी बढ़त हासिल नहीं कर सका। फिर एमबाप्पे ने 57वोें मिनट में सेनेगल के खिलाड़ियों को छकाते हुए मौका बनाया, लेकिन वह पास से गोल करने से चूक गए। सेनेगल के गोलकीपर ने इस दौरान शानदार खेल दिखाया। 

एमबाप्पे की उपलब्धि
कायलियन एमबाप्पे फीफा विश्व कप के दौरान बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। एक गोल करने के साथ ही उन्होंने फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले ओलिवियर गिरोड की बराबरी कर ली है। एमबाप्पे ने 66वें मिनट में माइकल ओलिसे के पास पर शानदार गोल दागा और टीम को बढ़त दिलाई। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की शुरुआती एकादश:
फ्रांस: माइक मेगनन (जीके), जूल्स कौंडे, डेयोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रबियोट, ओस्मान डेम्बेले, डिजायर डू, माइकल ओलिसे, कायलियन एमबाप्पे (कप्तान)
सेनेगल: एडौर्ड मेंडी, कालिडौ कौलीबली, क्रेपिन डायटा, मौसा नियाखाते, एल हादजी मलिक डियॉफ, इद्रिसा गण गुये, लैमिन कैमारा, पेप गुये, सादियो माने, निकोलस जैक्सन, इस्माइला सर्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed