{"_id":"6a318daad1bc0165810c930e","slug":"fifa-world-cup-england-defender-tino-livramento-ruled-out-before-their-opener-after-a-hamstring-injury-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: इंग्लैंड को लगा झटका, लिवरामेंटो चोट के कारण विश्व कप से बाहर; जानें किसे किया गया शामिल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: इंग्लैंड को लगा झटका, लिवरामेंटो चोट के कारण विश्व कप से बाहर; जानें किसे किया गया शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत गुरुार को क्रोएशिया के खिलाफ करेगा। इससे पहले ही टीम को झटका लगा है क्योंकि टीम के डिफेंडर टिनो लिवरामेंटो चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
फीफा विश्व कप
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड के फुल बैक टिनो लिवरामेंटो मंगलवार को पिंडली की चोट के कारण फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो गए जिससे कोच थॉमस ट्यूशेल को क्रोएशिया के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच से ठीक पहले टीम में बदलाव करना पड़ा। चेल्सी के डिफेंडर ट्रेवो चालोबाह को उनकी जगह बुलाया गया है और वे कैनसस सिटी में इंग्लैंड के ट्रेनिंग शिविर में शामिल होने वाले हैं।
ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हुए थे लिवरामेंटो
इंग्लिश फुटबॉल संघ ने बताया कि न्यूकासल के डिफेंडर लिवरामेंटो रविवार को ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। एक बयान के अनुसार, 'सोमवार को हुए स्कैन और मेडिकल जांच से दुर्भाग्य से पुष्टि हुई कि वह (लिवरामेंटो) टूर्नामेंट में आगे इंग्लैंड की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे।' लिवरामेंटो को मुख्य रूप से उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण चुना गया था क्योंकि वह राइट-बैक और लेफ्ट-बैक दोनों पोजीशन पर सहज थे। उन्हें मुख्य रूप से राइट-बैक पोजीशन पर अक्सर चोटिल होने वाले रीस जेम्स के बैकअप के तौर पर देखा जा रहा था।
चालोबाह ने हाल के सत्र में चेल्सी के लिए अधिकतर सेंटर-बैक के तौर पर खेला है लेकिन उन्हें राइट-बैक के तौर पर खेलने का भी अनुभव है। इंग्लैंड गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच के लिए डलास जा रहा है। टीमें अपने पहले मैच की शुरुआत से 24 घंटे पहले तक चोटिल खिलाड़ियों की जगह दूसरे खिलाड़ियों को बुला सकती हैं।

खिताबी सूखे को समाप्त करने उतरेगा इंग्लैंड
डिफेंस में दोनों तरफ खेलने वाले टीनो लिवरामेंटो जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट में पूरी तरह मैच-फिट नहीं थे। वह फ्लोरिडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दूसरे हाफ में खेले थे, लेकिन कोस्टा रिका के विरुद्ध टीम के आखिरी वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के दौरान बेंच पर ही रहे। इंग्लैंड ने साल 1966 में अपना एकमात्र फीफा विश्व कप खिताब जीता था। यह टीम इस साल छह दशक के सूखे को समाप्त करने उतरेगी। इंग्लिश टीम ने साल 1990 और 2018 का सेमीफाइनल खेला था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

फीफा फीफा कप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम:
गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।
डिफेंडर: रीस जेम्स, एजरी कोंसा, जैरेल क्वानसाह, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, डैन बर्न, निको ओ'राइली, जेड स्पेंस, ट्रेवोह चालोबाह।
मिडफील्डर: डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, कोबी मेनू, जॉर्डन हेंडरसन, मॉर्गन रोजर्स, जूड बेलिंगहम, एबेरेची एजे।
फॉरवर्ड: हैरी केन, इवान टोनी, ओली वॉटकिंस, बुकायो साका, मार्कस रैशफोर्ड, एंथनी गॉर्डन, नोनी माडुके।