सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused arrested for raping a female student and intimidating her by threatening to expose alleged links to terrorists.

Budaun News: दुष्कर्म कर छात्रा को आतंकवादियों से संबंध का भय दिखाकर डराया, आरोपी गिरफ्तार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a female student and intimidating her by threatening to expose alleged links to terrorists.
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। छात्रा यह बात परिजनों को बता न दे, इसलिए आरोपी ने आतंकवादियों से संबंध होने का भय दिखाकर पीड़िता को डराया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। कई दिनों के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गांव जाहिदपुर आलमपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी फैजी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के पिता की ओर से सहसवान थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ समय से छात्रा गुमसुम रहने लगी थी। डर के कारण वह किसी को कुछ बता भी नहीं रही थी। छात्रा के पास मिले एक मोबाइल में आरोपी की ओर से छात्रा को डराने, धमकाने और धर्म परिवर्तन के साथ जबरन निकाह करने के लिए दबाव बनाने के मैसेज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा ने चुप्पी तोड़ते हुए परिजनों को घटनाक्रम बताया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकाते हुए कहा कि किसी को भी कुछ भी बताया तो उसके साथ उसके परिवार वालों को भी जान से मार देगा। उसके संबंध आतंकवादियों से हैं। इससे वह सदमे में थी। छात्रा की आपबीती सुनकर परिजन भी सहम गए।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पर पहले भी केस दर्ज हुए हैं, जिसमें वह जेल जा चुका था। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर सोमवार देर रात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
वहीं, छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की बात फैलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सहसवान पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।





पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed