{"_id":"6a324ca1437e743d3000f49f","slug":"private-bus-collides-with-a-vehicle-on-ganga-expressway-in-budaun-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई निजी बस, चालक समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराई निजी बस, चालक समेत पांच लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के बिसौली इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात हादसा हो गया। निजी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के बिसौली इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव नागपुर के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही निजी बस मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता लगा है कि मंगलवार रात एक बजे बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्पताल भेजा। बिसौली इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा के अनुसार बस आगे जा रहे वाहन से टकरा गई थी। बस को नुकसान हुआ। चालक व अन्य को मामूली चोटें आईं।