Bareilly News: यातायात के लिए खोला गया चौपुला ओवरब्रिज, 35 दिनों का ब्लॉक लेकर कराई गई मरम्मत
बरेली में मरम्मत के बाद चौपुला ओवरब्रिज बुधवार सुबह नौ बजे आवागमन के लिए खोल दिया गया। यह पुल 35 दिनों के लिए बंद था। ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होने से राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेढ़ दशक पहले बना यह पुल जर्जर हो गया था। 800 मीटर लंबे पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई के बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड़ रुपये मिले थे। इससे 30 एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत कराई गई। 12 मई से चौपुला ओवरब्रिज को बंद करके 13 मई से काम शुरू करा दिया गया। अब यहां काम पूरा कर लिया गया है। आवागमन शुरू होने से राहगीरों को राहत मिलेगी।
ओवरब्रिज पर कई जगह दिखी पैचिंग
मरम्मत के बाद चौपुला ओवरब्रिज पर कई जगहों पर पैचिंग दिखाई दी। देखने से लग रहा है जैसे कि यह ज्वाइंट मरम्मत के दौरान टूट गया हो। बता दें कि ज्वाइंट मरम्मत से पहले ही ओवरब्रिज के सड़क की मरम्मत कराई गई थी। इसको लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं।
मरम्मत पूरी होने पर जताया आभार
चौपुला पुल की मरम्मत का काम पूरा होने पर किसान एकता संघ ने प्रशासन का आभार जताया है। किसान एकता संघ के नेता डॉ. रवि नागर अपने साथियों के साथ मंगलवार को चौपुला पुल पर पहुंचे। इस दौरान आम जनता के हित में किए गए कार्य के सफल खुशी जाहिर की। डॉ. रवि नागर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए किसान एकता संघ ने धरना-प्रदर्शन सहित व्यापक आंदोलन चलाया था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल सचिव भगवान सिंह, डॉ. अंशु भारती, सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि चौपुला ओवरब्रिज की मरम्मत के बाद यहां से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। ओवरब्रिज चालू होने के बाद पुराना रूट फिर से खुल गया है। अब वाहनों को घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।