{"_id":"6a3194923136a20c850beccc","slug":"68-year-old-man-from-another-community-rapes-innocent-girl-arrested-following-an-uproar-at-the-police-station-pilibhit-news-c-4-bly1052-907098-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मासूम से दूसरे समुदाय के 68 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, थाने में हंगामे के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मासूम से दूसरे समुदाय के 68 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, थाने में हंगामे के बाद गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे भिखारीपुर के बाजार में रविवार को लापता नजदीक के एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची मंगलवार दोपहर पड़ोस के उगनपुर में मिली। बच्ची ने बताया कि एक घर में 68 साल के दूसरे समुदाय के वृद्ध ने उससे दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। पहले गांव में और फिर रात को सुनगढ़ी थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने आननफानन गांव में दबिश देकर कुछ देर बाद ही आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मां के मुताबिक उनकी बेटी रविवार दोपहर अपने पिता के साथ भिखारीपुर बाजार गई थी। वहां अचानक वह लापता हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किसी ने बच्ची को उगनपुर में लावारिस हालत में घूमता देख परिवार वालों को सूचना दी। जब वे उगनपुर पहुंचे तो बच्ची आरोपी के घर के नजदीक मिल गई। परिजन उसे अपने साथ घर ले आए।
मां और पिता ने बताया कि घर पर बच्ची ने उन्हें बताया कि उगनपुर के एक घर में एक वृद्ध ने उसके साथ बुरा काम किया है। आरोपी पीड़िता के गांव में ही आम के एक बाग की रखवाली करता है और परिवार के लोग पहले से उसे जानते थे। बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों और संगठन के लोगों ने बच्ची के साथ थाना सुनगढ़ी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सुनगढ़ी थाने पहुंच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कोतवाली पुलिस को भी सुनगढ़ी थाने बुला लिया गया। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद बच्ची और उसके परिजनों से जानकारी लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी। - सुकीर्ति माधव, एसपी