सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17June 2026 Major Events

आज के दिन: नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कोटा से अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी, राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे पीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 17 Jun 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 17 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

17June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आज 17 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान की कोटा से शुरुआत करेंगे।

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून (बुधवार) को फ्रांस में मुलाकात होनी है। ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) सम्मेलन के इतर होने वाली इस बैठक पर भारत-अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें रहेंगी। दरअसल, दोनों ही नेता फरवरी 2025 में मुलाकात के करीब 16 महीने बाद अब बैठक करने वाले हैं। पिछली बैठक के बाद से अब तक दोनों ही देशों के रिश्तों से लेकर वैश्विक स्तर पर भी कई चीजों में बड़ा बदलाव आया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

 नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी देशव्यापी अभियान

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून से राजस्थान को कोटा से होगी।  राजस्थान के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी इस तरह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस इस अभियान के तहत लोगों को इकट्ठा करेगी। पार्टी का दावा है कि इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले सपा की बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने सामाजिक समीकरण ठीक करने में जुट गई हैं। सपा ने 17 जून को लखनऊ में ब्राह्मण नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई है।

विकसित भारत युवा संसद आयोजन

युवा कार्य और खेल मंत्रालय, केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में 15 से 17 जून, 2026 तक नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन कर रहा है। 17 जून को इसका आखिरी दिन है। 

तमिलनाडु विधानसभा में कार्यक्रम

तमिलनाडु विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 16 और 17 जून को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य विधानसभा का सत्र 18 जून से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed