सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence sector employees big victory inclusion package approved

रक्षा क्षेत्र के कर्मियों की बड़ी जीत: सेवानिवृत्ति तक मानित प्रतिनियुक्ति का तोहफा, दिया जाएगा समावेशन पैकेज

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
defence sector employees big victory inclusion package approved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
रक्षा क्षेत्र में पूर्व के आयुध निर्माणी बोर्ड के तहत आने वाले आयुध कारखानों (अब डीपीएसयू के तहत सात कंपनियां) के 62 हजार कर्मचारियों को बड़ी जीत हासिल हुई है।


केंद्र ने उनके लिए रिटायरमेंट तक मानित प्रतिनियुक्ति जारी रखने को मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ के महासचिव सी श्रीकुमार ने बताया, रक्षा क्षेत्र के सिविल कर्मियों की मांग थी कि वे नवगठित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) में शामिल नहीं होना चाहते। फिर भी डीपीएसयू में जबरन प्रतिनियुक्ति पर रखा जा रहा है। रक्षा असैन्य कर्मचारी संगठनों की मांग थी कि नए निगमों में केंद्रीय कर्मचारी के रूप में बने रहने की अनुमति मिल सके। इन कर्मियों को 'सामान्य समावेशन पैकेज' का प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नितिन की नई टीम व मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार, युवा चेहरों को मौका; राजनाथ के आवास पर चली मैराथन बैठक
विज्ञापन


केंद्र के नियमों के दायरे में रहेंगे 
रक्षा मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मानित प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले कर्मचारी, केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होने वाले सभी मौजूदा नियमों, विनियमों और आदेशों के दायरे में बने रहेंगे। इनमें वेतनमान, भत्ते, छुट्टियां, चिकित्सा सुविधाएं, तरक्की और सेवा की अन्य सभी शर्तें शामिल हैं। सरकार ने मौजूदा मानित प्रतिनियुक्ति व्यवस्था को एक अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed