{"_id":"6a31e8c1e7a717ab500b41ca","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-17-june-2026-updates-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: उद्धव गुट में टूट की अटकलें, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पढ़ें सुर्खियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया। इसी बीच, दिल्ली में ओजोन प्रदूषण बढ़ा, मई में 45 में से 24 केंद्रों पर स्तर मानक से ऊपर दर्ज हुआ। देशभर में मौसम के बदले मिजाज को लेकर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू होने और किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनने की खबर है। फीफा विश्व कप में फ्रांस ने सेनेगल को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बॉलीवुड से जुड़े एक भावुक वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के शिमला लौटने की कहानी साझा की। एक ही क्लिक में पढ़िए दिनभर की अहम खबरें-
उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट की आशंका।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस
तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं। पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पूर्व में भी कुछ शिकायतें सामने आती रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर में चंदा चोरी: 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी अब वर्ष 2021 से लेकर वर्तमान तक के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यरत रहे लोगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्रस्ट से उन कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की सूची भी मांगी गई है, जो पिछले वर्षों में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर

जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/नरेंद्र मोदी
जी7 में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत: पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की अहम मुलाकातें, जानें क्या हुई बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान 'नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर मजबूत करने' विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है। ऐसे में यह विषय और भी अहम हो जाता है। लेकिन कोई भी साझेदारी तभी सफल हो सकती है, जब उसकी नींव भरोसे पर टिकी हो। पढ़ें पूरी खबर