{"_id":"6a314e4be4b7e0b87404849b","slug":"earthquake-news-southern-california-faults-hit-a-1-000-year-stress-peak-is-a-megaquake-next-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earthquake: यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Earthquake: यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:52 PM IST
सार
Earthquake: वैज्ञानिकों ने विनाशकारी भूकंप को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़वे वाला दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Earthquake: दुनिया के कई देशों ने हाल के दिनों में भूकंप के तेज झटकों का सामना किया है। कुछ दिन पहले ही फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के पास भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 8 जनू को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं 40 लापता हो गए थे। अब जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान के होनशू द्वीप पर 6.0 और चीने के उत्तरी किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने विनाशकारी महाभूकंप आने और पृथ्वी पर तबाही मचाने की धमाके चेतावनी दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इन खतरों से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए।
वैज्ञानिकों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य को लेकर यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़वे वाला दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीते करीब 1000 साल से इन लाइनों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों फॉल्ट्स आपस में टकराकर विनाशकारी भूकंप ला सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइन के बीच स्थित लॉस एंजिल्स शहर धरती में समा जाएगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के विशेषज्ञों इन लाइनों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन फिजिक्स-बेस्ड मॉडल से की गई है। इसके तहत 1000 ईस्वी (CE) से साल 2026 तक इन लाइनों पर पड़ने वाले दबाव को पकड़ा गया है। इसमें खुलासा हुआ कि लॉस एंजेलिस और रिवरसाइड शहरों की जमीन के नीचे लावा धधक रहा है। इसकी वजह से धरती गर्म हो रही और दबाव बढ़ता जा रहा है।
2 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- फोटो : Amar Ujala
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर होने वाली हलचलों और टेक्टोनिक प्लेटों के दबाव को समझने के लिए शोध किया है, जिसमें उन्होंने कंप्यूटर की मदद ली है। अध्ययन में जानकारी सामने आई है कि सैन एंड्रियास फॉल्ट के मोजावे साउथ इलाके में दबाव बढ़कर 2.8 मेगापास्कल तक पहुंच चुका है। सैन जैसिंटो फॉल्ट की बरनार्डिनो स्ट्रैंड पर और ज्यादा 3.6 मेगापास्कल (MPa) का दबाव दर्ज किया गया है। अगर यह बढ़ता है, तो धरती फट सकती है।
3 of 5
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- फोटो : X-@NCS_Earthquake
वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों फॉल्ट लाइनों पर पड़ रहा है दबाव अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है, जिससे संकेत मिलता है कि धरती के नीचे की चट्टानें सहनशीलता की आखिरी सीमा पर हैं। उन्होंने बताया कि काजोन पास के करीब महाभूकंप का संभावित केंद्र हो सकता है। इस स्थान पर सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट्स बेहद पास स्थित हैं। इस स्थान को फॉल्ट लाइनों का मेन जंक्शन या संपर्क बिंदु कहा जा सकता है।
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- फोटो : ANI
वैज्ञानिकों का कहना है कि काजोन पास के नीचे दोनों फॉल्ट लाइनें को आपस में जुड़ाव है। उनका कहना है कि एक फॉल्ट पर भूकंप आता है, तो उससे दूसरी फॉल्ट लाइन भी कापेंगी। इसकी वजह से अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा और विनाशकारी भूकंप आएगा। उन्होंने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 हो सकती है। इसके कारण साउथ कैलिफोर्निया के बहुत बड़े इलाके में भारी तबाही मच सकती है।
यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
- फोटो : पीटीआई
वैज्ञानिकों ने कहा कि कैलिफोर्निया में सैन एंड्रियास के मोजावे साउथ इलाके में 1857 के बाद से अभी तक कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। यह किसी खतरे के पहले की शांति है। बीते150 साल से मोजावे साउथ सेगमेंट बिल्कुल शांत है। इसकी वजह से वहां इतना दबाव इकट्ठा हो गया है कि जब भी यह फॉल्ट टूटेगा तो तबाही मचेगी। अध्ययन टीम के मुख्य वैज्ञानिक ने बताया कि इस अध्ययन की कॉपी अमेरिका की सरकार को भेजी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।