फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mysterious Cave patal bhuvaneshwar cave temple in pithoragarh uttarakhand end of the world mystrey

Mysterious Cave: इस मंदिर की गुफा में छिपा है दुनिया के अंत का रहस्य, वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए पहेली

Sun, 16 Aug 2026 03:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 16 Aug 2026 03:36 PM IST
सार

Mysterious Cave: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर को रहस्यमयी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में दुनिया के अंत का रहस्य छिपा हुआ है। 

विज्ञापन
Mysterious Cave patal bhuvaneshwar cave temple in pithoragarh uttarakhand end of the world mystrey
इस मंदिर की 90 फीट गहरी गुफा में छिपा है दुनिया के अंत का रहस्य - फोटो : AI

विस्तार

Mysterious Cave: भारत में कई रहस्यमयी मंदिर और गुफाएं हैं, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। इनमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का एक मंदिर भी शामिल है। कहा जाता है कि इस मंदिर की गुफा में दुनिया के खत्म होने का रहस्य छिपा है, लेकिन क्या सच है, इस बारे में किसी को पता नहीं है। रहस्यमयी गुफा का नाम पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर है।

विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित इस गुफा के बारे में हिंदू धर्म के पुराणों में जिक्र किया गया है। मान्यता है कि इस गुफा के गर्भ में दुनिया के खत्म होने का राज छिपा है। माना जाता है कि भुवनेश्वर गुफा मंदिर बेहद रहस्यमयी है। गुफा से होकर इस मंदिर के अंदर जाना पड़ता है। इस मंदिर तक जाने के लिए बेहद पतला रास्ता बना है। आपको अपनी खबर में पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर के रहस्यों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन


राजा अधिशेष ने दुनिया का भार सिर पर संभाला है

यह गुफा समुद्र तल से 90 फीट गहरी है, जिसमें जाने के बाद आप जब मंदिर की तरफ जाएंगे, तो हाथी की तरह यहां की चट्टानों की कलाकृति नजर आएगी। इस गुफा में आपको नागों के राजा अधिशेष की कलाकृति भी दिखाई देगी। कहा जाता है कि नागों के राजा अधिशेष ने दुनिया का भार अपने सिर पर संभाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: ब्रिटेन की महिला के चेहरे पर लगे 3 मैग्नेट, जरूरत के हिसाब से बदल लेती हैं नाक


रावण से क्या है संबंध?

रहस्यमयी मंदिर में चार दरवाजे हैं। पुराणों के मुताबिक, मंदिर में एक रणद्वार, दूसरा पापद्वार, तीसरा धर्मद्वार और चौथा मोक्षद्वार है। कहा जाता है कि जब रावण मारा गया था, तो पापद्वार का दरवाजा बंद हो गया था जबकि कुरुक्षेत्र में महाभारत के बाद रणद्वार को भी बंद कर दिया गया था। स्कंदपुराण के मुताबिक, पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर में भगवान शिव रहते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में सभी देवी देवता भगवान शिव की पूजा करने आते हैं। 

Viral Video: चीनी मैनेजर ने देश रंगीला गाने पर हाथ में तिरंगा लेकर किया मार्च, वीडियो ने जीता लोगों को दिल

पुराणों के मुताबिक, इस रहस्यमयी मंदिर की खोज सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्णा ने की थी।  त्रेता युग में ऋतुपर्णा का ही अयोध्या पर शासन था। ऋतुपर्णा की नागों के राजा अधिशेष से इसी स्थान पर मुलाकात हुई थी। ऐसी मान्यता है कि नागों के राजा अधिशेष इस गुफा के अंदर राजा ऋतुपर्णा को लेकर गए थे। इसके बाद उनको भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन मिले थे।  पांडवों ने द्वापर युग में इस रहस्यमयी गुफा को खोजा था। बताया जाता है कि इस गुफा में पांडव भगवान शिव की पूजा किया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed