फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   baghpat Khekra up Police Personnel Danced on tera jalwa Enthusiasm Khaki Celebrated Independence Day

Video: जलवा तेरा जलवा गाने पर जमकर नाचे पुलिसवाले, स्वतंत्रता दिवस पर खाकी के जश्न का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 15 Aug 2026 06:19 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 15 Aug 2026 06:19 PM IST
सार

Video: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में अलग-अलग रंग देखने को मिले। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक थाने का वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी देशभक्ति में डूबे हुए हैं और जलवा तेरा जलवा गाने पर डांस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
baghpat Khekra up Police Personnel Danced on tera jalwa Enthusiasm Khaki Celebrated Independence Day
जलवा तेरा जलवा गाने पर जमकर नाचे पुलिसवाले - फोटो : AI

विस्तार

Video: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत में देशभक्ति और जश्न का माहौल है। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग-अलग रंग देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक थाने का वीडियो सामने आया है। थाने में तिरंगा फहरा था और देशभक्ति का माहौल था। डीजे पर वतन तेरा जलवा बजा और पुलिस वालों का ऐसा अंदाज देखने को मिला कि तालियां बजने लगीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में 15 अगस्त के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाकी का यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कभी दोनों कदम से कदम मिलाते हैं, तो कभी एक-दूसरे के स्टेप को फाॅलो करते हैं। सामान्य दिनों में ड्यूटी पर सख्त दिखने वाले पुलिसकर्मियों का ये मस्ती भरा अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे और तालियां बजाईं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक  शख्स ने कैप्शन में लिखा है, 'दीवान जी एकदम मगन हैं आज। बागपत से खुशनुमा वीडियो सामने आया है। एक अन्य ने लिखा है कि आजादी का जश्न मस्ती कि उमंग के संग। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral: 25 साल के युवा ने 1 करोड़ की भी छोड़ी नौकरी, जेन- Z के फैसले पर छिड़ी बहस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में तिरंगा फहराया गया। स्कूलों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक देशभक्ति के गीत बज रहे थे। परेड हो रही थी और  मिठाइयां बंट रही थीं। बागपत के कोतवाली खेकड़ा में भी जश्न का माहौल था। यहां पर सुबह तिरंगा फहराया गया और पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इस खास दिन को पूरे जोश के साथ मनाया। फिर डीजे पर देशभक्ति गाने बजने लगे। 

Viral: बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल, ममता और त्याग देख हर कोई हो रहा भावुक

देशभक्ति गाने पर डांस करने से पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षाकर्मियों के इस जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed