फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral mother takes child to school on bicycle heartwarming mothers love sacrifice inspiring video

Viral: बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल, ममता और त्याग देख हर कोई हो रहा भावुक

Sat, 15 Aug 2026 02:35 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 15 Aug 2026 02:35 PM IST
सार

Viral Video: मां और बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं साइकिल बच्चे को बैठाकर मां स्कूल ले जा रही है। 

विज्ञापन
viral mother takes child to school on bicycle heartwarming mothers love sacrifice inspiring video
बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन डांस से लेकर इमोशनल करने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई वीडियो हमें जिंदगी की सच्चाई दिखाते हैं। इन दिनों एक मां और बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मां अपने बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती हुई दिख रही है। 

विज्ञापन


इस वीडियों में माता-पिता की मेहनत और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जाने वाला त्याग दिखा रहा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला साइकिल चला रही है और उनके पीछे स्कूल की ड्रेस पहना बच्चा बैठा है। बच्चे की पीठ पर स्कूल बैग है, तो वहीं बकि साइकिल के हैंडल पर उसका पानी का थर्मस भी है। 
विज्ञापन


महिला ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक हुआ है। सड़क पर ट्रैफिक के बीच वह साइकिल चलाकर अपने बच्चे को समय पर स्कूल पहुंचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। यह वीडियो सामान्य है, लेकिन इसमें मां की जिम्मेदारी और अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने का जज्बा दिख रहा है। गर्मी, धूप और बारिश के बीच माता-पिता अक्सर इन सबकी परवाह किए बिना बच्चों की जरूरतों को पूरा करते हैं और उनका ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Viral: ड्राइवर को फोन पर इंग्लिश बोलते देख घबराया यात्री, पूछी वजह तो सामने आई दिल छू लेने वाली कहानी


हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो और जीवन में आगे बढ़े। इसके लिए वो अपनी खुशियों की भी कुर्बानी दे देते हैं। कई माता-पिता के लिए बच्चों को हर दिन स्कूल पहुंचाना भी एक चुनौती होती है, लेकिन माता-पिता हर चुनौती को जिम्मेदारी समझकर निभाते हैं। 

Viral: कपड़े धोने के मिलेंगे 90 लाख? लंदन की इस नौकरी का पूरा सच जानिए

वायरल वीडियो में दिख रही मां भी अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर जिम्मेदारी निभाती दिख रही है। इस वीडियो को देखने वाला हर कोई भावुक हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो में दिख रही मां की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed