फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Toxic Workplace Nhi Chaiye Gen Z Candidate Says No To 1 Crore Job Offer

Viral: 25 साल के युवा ने 1 करोड़ की भी छोड़ी नौकरी, जेन- Z के फैसले पर छिड़ी बहस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 15 Aug 2026 04:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 15 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

Viral: एक 25 साल के युवक ने एक करोड़ सालाना सैलरी का ऑफर ठुकरा दिया है। जेन-Z के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। 

विज्ञापन
Toxic Workplace Nhi Chaiye Gen Z Candidate Says No To 1 Crore Job Offer
25 साल के युवा ने 1 करोड़ की भी छोड़ी नौकरी, जेन- Z के फैसले पर छिड़ी बहस - फोटो : AI

विस्तार

Viral: हर युवा की अच्छी नौकरी और शानदार सैलरी की चाहत होती है। लेकिन एक लड़के ने एक करोड़ की नौकरी की ऑफर को ठुकरा दिया। इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक महिला ने यह कहानी शेयर की है। महिला ने बताया कि उनके दोस्त को करीब एक करोड़ सालान सैलरी का ऑफर मिला था। इतनी शानदार सैलरी के बाद भी उसने नौकरी करने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


क्या है वजह?

लिंक्डइन पर यह कहानी शेयर करने वाली महिला का नाम मुस्कान अतर है। महिला ने बताया कि उनके दोस्त एक करोड़ सालान सैलरी का ऑफर मिलने के बाद भी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने बताया कि उसे कंपनी का वर्क कल्चर नहीं आया, जिसकी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी। उसने महसूस किया काम करने वाली जगह का माहौल सही नहीं होगा, तो आगे जाकर उसकी मानसिक शांति और उसका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए उसने पैसे की सही वर्कप्लेस को प्राथमिकता दी। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सवाल है कि क्या आज की जेन- Z के लिए अच्छी सैलरी से ज्यादा जरूरी अच्छा वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक शांति और बेहतर काम का माहौल हो चुका है है? मुस्कान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने खुद भी कुछ अच्छे अवसरों को ठुकराया था, लेकिन 25 साल की उम्र में शायद वह एक करोड़ जैसे ऑफर को छोड़ने का फैसला नहीं लेतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: बच्चे को साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले जाती मां का वीडियो वायरल, ममता और त्याग देख हर कोई हो रहा भावुक


उनका कहना है कि परिवार की जिम्मेदारियां, लोगों का दबाव और अपनी इच्छाएं किसी व्यक्ति को इतना बड़ा ऑफर स्वीकार करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस युवा को फैसले की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आसान नहीं है कि एक करोड़ की नौकरी का ऑफर ठुकराना। जे-Z द्वारा एक करोड़ की नौकरी छोड़ना लोगों के लिए बहस का विषय बन गया है। 

Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका

एक शख्स ने कहा कि भविष्य में कॉरपोरेट दुनिया को वही लोग दिशा देंगे, जो सिर्फ सैलरी नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान, वर्क-लाइफ बैलेंस और सही माहौल को महत्व देते हैं।  लेकिन मुस्कान द्वारा शेयर की गई इस कहानी में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed