फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru chemistry class teacher periodic table song video goes viral on internet

Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल

Sun, 16 Aug 2026 10:47 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 16 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पीरियॉडिक टेबल जैसे मुश्किल टॉपिक को पढ़ाने का ऐसा तरीका निकाला, जिसे देख यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bengaluru chemistry class teacher periodic table song video goes viral on internet
टीचर के मजेदार फॉर्मूले से केमिस्ट्री हुई आसान - फोटो : @akash_swaroopa_

विस्तार

विज्ञापन

Chemistry Class Periodic Table Song Viral Video: पीरियॉडिक टेबल रसायन विज्ञान में इस्तेमाल होने वाली एक तालिका है, जिसमें सभी रासायनिक तत्व  को उनके परमाणु क्रमांक और रासायनिक गुणों के आधार पर व्यवस्थित किया जाता है। बचपन में पीरियॉडिक टेबल याद करना बच्चों के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है। लेकिन अगर इसे याद करने का तरीका पढ़ाई के साथ-साथ मजेदार भी हो, तो यही मुश्किल काम काफी आसान बन सकता है। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पीरियॉडिक टेबल जैसे मुश्किल टॉपिक को पढ़ाने का ऐसा तरीका निकाला, जिसे देख यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक टीचर ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े नजर आते हैं, जिस पर पीरियॉडिक टेबल के एलिमेंट्स लिखे हुए हैं। हाथ में स्केल पकड़े वे एक-एक एलिमेंट की तरफ इशारा करते हुए उनके नाम एक गाने की धुन में गाते हैं। उन्होंने 2012 में आई फिल्म ‘अय्या’ के गाने ‘ड्रीमम वेकअपम’ की धुन का इस्तेमाल करते हुए पीरियॉडिक टेबल के एलिमेंट्स को गाने के रूप में याद करने का तरीका अपनाया है।

विज्ञापन


Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे टीचर गाने की धुन पर एक-एक करके एलिमेंट्स के नाम बोलते जाते हैं, कैमरा पूरी क्लास की ओर घूमता है। इस दौरान स्टूडेंट्स भी टीचर के साथ गाते, झूमते और डांस करते नजर आते हैं। पढ़ाई को रटने के बजाय गाने और डांस के मजेदार अंदाज में याद कराया गया है। जिससे एलिमेंट्स याद करना बच्चों के लिए आसान और मनोरंजक बन जाता है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🅰🅺🅰🆂🅷 🅶 🆂 (@akash_swaroopa_)


वीडियो के आखिर में टीचर भी अपने स्टूडेंट्स के साथ जमकर डांस और मस्ती करते दिखाई देते हैं। उनके चेहरे की खुशी साफ बताती है कि केमिस्ट्री की इस अनोखी क्लास को टीचर भी उतना ही एन्जॉय कर रहे थे, जितना उनके स्टूडेंट्स। स्टूडेंट्स पूरे जोश और उत्साह के साथ टीचर के अंदाज में पीरियॉडिक टेबल गाने लगते हैं। टीचर के इस क्रिएटिव तरीके ने एक ऐसी लिस्ट को, जिसे रटना अक्सर मुश्किल माना जाता है, बच्चों के लिए यादगार बना दिया।


Viral Video: छत खोदते ही भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: लाइन में खड़े होकर बच्चों ने बनाया भारत का अनोखा नक्शा, 15 अगस्त की तैयारी का अद्भुत नजारा

मजेदार ट्रिक से पीरियॉडिक टेबल याद कराते टीचर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं टीचर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जिस अंदाज में यह लेसन पढ़ाया गया है, उसे स्टूडेंट्स शायद ही कभी भूल पाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह टीचर तो डांस टीचर बनने के लिए बने थे, लेकिन बन गए केमिस्ट्री टीचर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed