{"_id":"6a3217919e52e67f42028c7b","slug":"arjun-shot-after-confronting-man-about-meeting-his-sister-girlfriend-brother-had-become-an-eyesore-for-kush-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बहन से मिलने पर टोका तो की हत्या, कुश की नजरों में खटक रहा था प्रेमिका का भाई, अर्जुन हत्याकांड में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन से मिलने पर टोका तो की हत्या, कुश की नजरों में खटक रहा था प्रेमिका का भाई, अर्जुन हत्याकांड में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:22 AM IST
सार
बरेली के संजयनगर में डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जांच में खुलासा हुआ है कि बहन से मिलने पर टोका तो आरोपी ने अर्जुन को गोली मार दी। प्रेमिका का भाई कुश की नजरों में खटक रहा था।
विज्ञापन
1 of 12
bareilly murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरेली में अर्जुन हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेमप्रसंग में बाधक होना निकली है। स्थानीय लोगों से पुलिस की पूछताछ के बाद ये साफ हुआ कि अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश का प्रेमप्रसंग था। इसमें आड़े आने पर अर्जुन को रास्ते से हटा दिया गया। हालांकि अर्जुन के परिवार ने आरोप लगाया कि कुश अपने साथियों के संग उनकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था।
सोमवार रात हुई घटना के बाद से ही प्रेम-प्रसंग की चर्चा सामने आ रही थी। पुलिस ने रात से ही दबिश देनी शुरू की तो घटना के पीछे की वजह सामने आने लगी। हालांकि पिता ने आरोपियों के खिलाफ जो तहरीर दी, उसमें इस तरह के आरोप का जिक्र नहीं किया। बावजूद प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई कि अर्जुन की बहन का कुश से प्रेमप्रसंग था।
2 of 12
अर्जुन की हत्या के बाद विरोध करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन को इस बात की जानकारी हो गई थी। उसने बहन पर सख्ती करने के साथ ही कुश से भी नाराजगी जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गुटबाजी हो रही थी। इनमें कुश का दांव लग गया और उसने अर्जुन की हत्या कर दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि प्राथमिक जांच में अर्जुन की बहन और पड़ोसी कुश की बातचीत सामने आई है।
3 of 12
अर्जुन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का आरोप- बेटी से करता था छेड़खानी
अर्जुन के परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर प्रदर्शन किया तो कुश पर मोहल्ले में दबंगई दिखाने का आरोप लगाया। मां गुड़िया देवी ने बताया कि उनके दो बेटे करन और अर्जुन और एक बेटी है। अर्जुन ने इंटर पास किया था और अगली कक्षा में प्रवेश का फॉर्म लेने सोमवार को गया था। वह पढ़ाई के अलावा पेंट व रात में डीजे का काम करता था और परिवार की कमाई का सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
अर्जुन की हत्या के बाद विरोध करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि कुश ने मोहल्ले का माहौल खराब कर रखा था। अर्जुन की बहन ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। कुश उसी को घर से उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। अर्जुन को ये बात खराब लगी थी, उसने विरोध किया तो कुश ने उसे बुलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 12
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
सिर में ही ही फंस गई थी गोली
अर्जुन के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, उसके सिर में ही गोली फंसी मिली। कान के पीछे ही गोली मारी गई थी। गोली दूसरी पार नहीं निकली तो शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्सरे कराया गया। इसमें सिर में गोली फंसी होने की पुष्टि हुई। सिर की कई नसें क्षतिग्रस्त होने व ज्यादा रक्तस्राव की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।