सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-attempt-police-investigation Ranchi News

Jharkhand: रांची स्थित संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह बेहद गंभीर मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Wed, 17 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया गया। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। चलिए जानते हैं किसने क्या कहा है?

ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-attempt-police-investigation Ranchi News
रांची: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांची पुलिस के अनुसार, अज्ञात लोगों ने आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंके। समय रहते स्थिति नियंत्रण में रहने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सुबह करीब दो व्यक्तियों ने आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। उनके अनुसार, आरोपी एक कार से आए थे और उनके साथ मोटरसाइकिल सवार लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Jharkhand: रांची स्थित संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह बेहद गंभीर मामला

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने खड़ा किया सवाल
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़ी घटना की तैयारी की जा रही थी। हमने इस संबंध में जिला उपायुक्त (डीसी) से भी चर्चा की है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।



'राजधानी को अशांत करने के लिए बड़ी योजना थी'
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम मारा गया है। एक फटा है, एक नहीं फटा है। 12 बजे सब लोग जगे रहते हैं। इतने में बीच शहर में दुस्साहस करना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। हमने डीजीपी डिप्टी कमिश्नर से बात की है। राज्य और राजधानी को अशांत करने के लिए बड़ी योजना थी। ये तार कहां तक फैला है, क्या कारण थे इसका पता लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed