सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM explains why Congress wants alliance with BSP, reveals details about upcoming state elections

यूपी: डिप्टी सीएम ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Jun 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Deputy CM Keshav Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में आने वाले चुनावों और भाजपा की जीत की वजहों पर बात की। 

UP: Deputy CM explains why Congress wants alliance with BSP, reveals details about upcoming state elections
यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि यूपी में विधानसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। जनगणना की प्रक्रिया चुनाव के पहले या बाद में पूरी की जा सकती है। वह यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं वह कहते हैं कि बसपा, कांग्रेस और सपा मिल जाएं तो भी जीतेगी भाजपा ही, क्योंकि आम जन को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशेष संवाददाता अजित बिसारिया से लंबी बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...





सवाल : कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मायावती से मिलने का प्रयास किया था?

जवाब : कांग्रेस की मंशा बसपा के बचे-खुचे वोट बैंक के सहारे यूपी में कुछ हासिल कर लेने की है। बसपा प्रमुख इसे समझती हैं। इसलिए कांग्रेस नेताओं को चौखट से लौटा दिया। बसपा का अब यूपी में वजूद नहीं है, क्योंकि उसने सत्ता में रहते कोई काम नहीं किया। अब उसका वोट बैंक भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा में पीडीए का सम्मान नहीं है?
जवाब : सपा अध्यक्ष वर्ष 2012-17 के बीच अपनी सरकार के कारनामे भूल जाते हैं। उन्हें तो ओबीसी और एससी समाज से माफी मांगनी चाहिए। उनकी नीति सिर्फ हिंदू समाज को बांटकर राज करने की है।
विज्ञापन


सवाल : भाजपा की जीत के प्रति इतना आश्वस्त कैसे हैं?
जवाब : भाजपा तमाम राज्यों में तीसरी बार जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इसलिए यूपी में भी तीसरी बार जीतेगी। इसको लेकर विपक्षियों को भी शंका नहीं है।

सवाल : विधानसभा चुनाव को लेकर चुनौतियां क्या हैं?
जवाब : चुनाव तो चुनौती ही होता है। हम 2017 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सपा प्रमुख में आम जन के नेतृत्व की क्षमता नहीं। अलबत्ता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जीवित होते तो सपा बेहतर कर सकती थी।

डिप्टी सीएम ने बताया कब होंगे प्रदेश में चुुनाव

UP: Deputy CM explains why Congress wants alliance with BSP, reveals details about upcoming state elections
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।
सवाल : भ्रष्टाचार पर आपकी नजर में कितना लगाम लग पाया?
जवाब : हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी लगाम लगाई है, लेकिन अधिकारी अच्छे और खराब दोनों तरह के हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था की तय संरचना है लेकिन जनता सर्वेसर्वा है। अगर गड़बड़ियों के खिलाफ जनता आवाज बुलंद करती है तो भ्रष्टाचारियों को बैकफुट पर आना पड़ता है। पिछली सरकारों के मुकाबले देखें तो भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन की ओर प्रदेश को बढ़ा रही है।

सवाल : नोएडा में मजदूर आंदोलन पर क्या कहेंगे?
जवाब : ये अर्बन नक्सल हैं, जिन्हें आगे बढ़ता प्रदेश पसंद नहीं है। आम जनता का पीएम मोदी की नीतियों पर भरोसा है। इसलिए कोई साजिश सफल नहीं होती है।

सवाल : आपने शुरुआत विश्व हिंदू परिषद से की, लेकिन आज ओबीसी नेता माने जाते हैं?
जवाब : ऐसा मेरे सरनेम के कारण लोग मानते हैं। इसमें मुझे एतराज भी नहीं। हम सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने में भरोसा रखते हैं।

सवाल : गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं?
जवाब : हमारी सरकार फर्जी एनकाउंटर की पक्षधर नहीं है। अगर पीड़ित परिवार जांच की मांग करेगा तो जांच होगी। अगर कोई पुलिस अधिकारी दोषी मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी।

सवाल : विधानसभा चुनाव समयपूर्व होने की संभावना जताई जा रही है?
जवाब : जनसंख्या की वास्तविक गिनती फरवरी 2027 में होनी है। इसलिए लोग ऐसी संभावना जता रहे हैं। मुझे लगता है कि चुनाव तय समय पर होगा। जनगणना प्रक्रिया चुनाव के पहले या बाद में की जा सकती है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव समय से पहले हों या बाद में, भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed