सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi to hand over appointment letters to 930 computer operators selected for UP Police

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती: 'उत्सव से पहले उपद्रव होने लगते', योगी बोले- हर दूसरे महीने होते थे दंगे

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी पुलिस में 930 कंप्यूटर ऑपरेटर चयनित हुए हैं। सीएम योगी ने इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

CM Yogi to hand over appointment letters to 930 computer operators selected for UP Police
सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 930 कंप्यूटर ऑपरेटर को सौंपे नियुक्ति पत्र। - फोटो : UP Gov. YT.
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन सभागार में हुआ। 



इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले 09 वर्ष में सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूपी पुलिस ने तेज गति से काम किया है। आज यूपी पुलिस मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण का है। चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि अपने अभिभावकों, गुरुजनों से पूछिए 2017 से पहले स्थिति क्या थी। हर दूसरे महीने दंगा होता था। उत्सव से पहले उपद्रव होने लगते थे। मुरादाबाद में हमारे एक डीआईजी रैंक के अधिकारी को उपद्रवियों ने जमकर मारा था। मरा हुआ समझकर उन्हें छोड़कर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि यूपी में लोगों ने कल्पना करन बंद दिया था, कि हमारी बेटियां सुरक्षित रहेंगी। लेकिन,हम इन सब घटनाओं को वाच कर रहे थे। सरकार में आने के बाद उन सभी उपद्रवियों को ऐसी सजा हुई है, कि उनकी सात पीढ़ियां उपद्रव करना भूल जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed