सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: India will aim to win the series with a big win, coach says - Afghanistan cannot be taken lightly.

लखनऊ: बड़ी जीत के साथ सीरीज जीतने उतरेगा भारत, कोच बोले- अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते; खेल सकते हैं क

अनुराग बाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 17 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

India-Afghanistan ODI: अफगानिस्तान के साथ भारत का दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है। 

Lucknow: India will aim to win the series with a big win, coach says - Afghanistan cannot be taken lightly.
इकाना स्टेडियम में आज दूसरा वनडे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 पहले मुकाबले में प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया एक और जीत के साथ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में सबकी नजर दिग्गज रोहित शर्मा पर रहेगी। चोटिल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सीरीज में वह टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे होंगे। सीरीज में रोहित का प्रदर्शन अगले साल अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने का आधार बनेगा। इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मंगलवार को दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पिछले मुकाबलों को आधार माने तो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला कर सकती है।



भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के अलावा टी-20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा नवप्रवेशी तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे से पहले वनडे की तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी होगी। अफगानिस्तान टीम की बात की जाए तो पहले मुकाबले के शतकवीर विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान अगर बड़ा स्कोर बना सके और अफगानिस्तान की टीम मजबूत शुरुआत कर सकती है। कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी टिककर बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं, जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान इकाना स्टेडियम की पिच का फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा 41 वर्षीय मोहम्मद नबी का अनुभव टीम के काम आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप को मिल सकता है मौका

Lucknow: India will aim to win the series with a big win, coach says - Afghanistan cannot be taken lightly.
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप की हाल की फॉर्म अच्छी नहीं रही है लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अपने घरेलू मैदान में मौका दिया जा सकता है क्योंकि वह बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बाएं हाथ का यह स्पिनर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रंखला में नियमित रूप से खेला, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट आई है। कुलदीप आईपीएल में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे।

हेड टू हेड
कुल मैच हुए - 5
भारत जीता - 4
अफगानिस्तान - 0
टाई - 1
 

अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लेंगे : बहुतुले

Lucknow: India will aim to win the series with a big win, coach says - Afghanistan cannot be taken lightly.
इकाना स्टेडियम में होने वाले एकदिवसीय मुकाबले के लिए अभ्यास करती भारतीय टीम।

 भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी के कोच साइराज बहुतुले ने कहा कि भारतीय टीम का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना होगा। मगर अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इसलिए हम पूरी क्षमता के साथ मुकाबले मेें उतरेंगे। धर्मशाला और लखनऊ के मौसम के अंतर को लेकर उन्होंने कहा कि यही अंतर चंडीगढ़ और धर्मशाला में भी था। चंडीगढ़ में हमने बहुत गर्मी में टेस्ट मैच खेला और फिर हम धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला से फिर हम लखनऊ आ रहे हैं। निश्चित तौर पर ये बदलाव होते हैं और हम क्रिकेटर इसके आदी हो चुके हैं इससे कोई अंतर नहीं पड़ने जा रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी के विवाद को भारतीय स्पिन कोच ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि जितना मैं वैभव को जानता हूं। वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है। हमें पूरी तरह नहीं पता कि वहां उसे किस तरह उकसाया गया था। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वहां अनुभवी कोच मौजूद हैं जो उसे समझाएंगे। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी मैदान पर व्यवहार को लेकर जागरूक करने की जरूरत है और यही बात हमारी टीम पर भी लागू होती है। वैभव एक युवा खिलाड़ी है जिसके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है और वह भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। वह इस घटना से निश्चित रूप से सीखेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा नहीं दोहराएगा।

भारत के खिलाफ छोटी गलती पड़ सकती है भारी : हशमतुल्लाह शाहिदी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छोटी सी गलती भी भारी पड़ती है लेकिन उनकी टीम सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले वनडे में कुछ ऐसी कमियां रहीं जिन्हें सुधारा जाना बेहद जरूरी है। हमने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और हमारे बीच केवल एक ही अच्छी पार्टनरशिप हो सकी। हम लगातार विकेट गिरने के सिलसिले को रोककर बड़ी साझेदारियां बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां की पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जहां स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। मौसम भी काफी गर्म रहने वाला है लेकिन खिलाड़ी इसके आदी हैं। हमें यहां की कंडीशंस का पता है कि यहां कैसे खेलना है और हमारी क्या ताकत होगी, लेकिन यह भी सच है कि भारतीय टीम हमसे कहीं ज्यादा इस मैदान पर खेल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed