बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर में सोमवार रात डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर करने की मांग की। हंगामे के कारण आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन सड़क से हटे और यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जल्द की जाएगी।
बरेली अर्जुन हत्याकांड: परिजनों में आक्रोश, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर हो; पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:06 PM IST
सार
बरेली के संजयनगर में डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और एनकाउंटर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन