सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight between Bareilly to Goa to start soon

अच्छी खबर: गोवा अब दूर नहीं... बरेली से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, सफर होगा आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली वासियों के लिए अच्छी खबर है। बरेली-गोवा के बीच हवाई सेवा की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही यह हवाई सेवा शुरू हो सकती है। 

Flight between Bareilly to Goa to start soon
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बंगलूरू, नवी मुंबई के बीच हवाई सेवा के बाद एक जुलाई से दिल्ली और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए भी बरेली एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद बरेली-लखनऊ के बीच उड़ान प्रस्तावित है। इसके साथ ही हवाई अड्डा प्रशासन ने बरेली-गोवा के बीच उड़ानें शुरू करने की कवायद भी तेज कर दी है।



ये जानकारी सोमवार को बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 को उद्घाटन के बाद से बरेली एयरपोर्ट लगातार प्रगति कर रहा है। वर्ष 2023-24 में जहां 1,21,843 यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी, वहीं वर्ष 2024-25 में यह संख्या अब बढ़कर 1,28,170 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद 
दिल्ली और जेवर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। बढ़ती यात्री संख्या एयरपोर्ट की लोकप्रियता और सुविधाओं में सुधार का संकेत है। बढ़ती मांग और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गोवा के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर एयरलाइन कंपनियों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुशीनगर की उड़ान भी प्रस्तावित है। एयरपोर्ट विस्तार का काम चल रहा है। विस्तार के बाद बरेली से देश के अन्य हिस्सों की उड़ानें शुरू की जाएंगी।

ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में मिली है प्रदेश में पहली रैंक
ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में बरेली एयरपोर्ट ने प्रदेश में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर अयोध्या, तीसरे पर प्रयागराज और चौथे स्थान पर आगरा एयरपोर्ट हैं। अखिल भारतीय स्तर पर बरेली एयरपोर्ट सातवें स्थान पर है। जनवरी 2026 में देश भर के 62 एयरपोर्ट की रैंकिंग जारी की गई थीं। 

सिविल एन्क्लेव की रैंक तय करने के लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण हर छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी करता है। जुलाई से दिसंबर 2025 तक घरेलू उड़ान संचालित करने वाले देशभर के 62 एयरपोर्ट का सर्वे के बाद रैंकिंग जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed