सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused of snatching mobile phone arrested in encounter in Bareilly

Bareilly News: मोबाइल फोन छीनने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोबाइल छीनने के आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी फरार हो गया। आरोपी ने 12 जून को एक युवक से फोन छीना था। 

Accused of snatching mobile phone arrested in encounter in Bareilly
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल फोन छीनने के आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार बरामद किए हैं। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 





सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि सुभाषषनगर थाना पुलिस मंगलवार तड़के इलाके में गश्त कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर घूम रहे हैं। पुलिस ने बरेली-बदायूं रोड पर कामख्या देवी मंदिर के पास घेराबंदी की। संदिग्धों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शहर के मोहल्ला जगतपुर का निवासी समीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


समीर पर पहले से चार मामले हैं दर्ज 
समीर के खिलाफ बरेली के विभिन्न थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, चोरी और धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं। उसका एक साथी मुठभेड़ के दौरान बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। समीर के पास से एक तमंचा, एक कारतूस मिला है। इसके अलावा, छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है। समीर को  कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

युवक से छीना था फोन
सीओ ने बताया कि 12 जून को विशाल नाम का युवक रामगंगा से बरेली आ रहा था। बीडीए गेट के पास मोबाइल फोन पर बात करते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया था। इस संबंध में सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed