सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Panic ensued after an unclaimed trolley bag was found under the bridge in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुल के नीचे लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने खोला, निकला ये सामान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में मंगलवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब लोगों ने ओवरब्रिज के नीचे लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा देखा। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

Panic ensued after an unclaimed trolley bag was found under the bridge in Shahjahanpur
बम निरोधक दस्ते ने की जांच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार कस्बे में मैलानी रोड के ओवरब्रिज के नीचे एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली बैग को खोला तो उसमें कपड़े रखे मिले। बैग नेपाल के जनपद कैलाली के किसी व्यक्ति का है।




 
ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग दुकानें लगाते हैं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे लोग दुकान लगाने पहुंचे तो पुल के नीचे आसमानी कलर का एक ट्राली बैग रखा मिला। लगभग एक घंटे तक इंतजार के बाद भी कोई बैग लेने नहीं पहुंचा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से ट्राली बैग के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई भी बैग के बारे में जानकारी नहीं दे सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को बैग से दूर हटा दिया और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बैग को खोला तो उसमें कपड़े मिलने पर चैन की सांस ली। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ट्रॉली बैग में कपड़े मिले हैं। कोई यात्री बैग भूल गया था। बैग नेपाल के कैलाली निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed