सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   From today, a license will be issued only after driving a vehicle on an automated track.

Shahjahanpur News: आज से ऑटोमेटिक ट्रैक पर वाहन चलाकर ही मिलेगा लाइसेंस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
From today, a license will be issued only after driving a vehicle on an automated track.
कांट में टे​स्टिंग ड्राइव सेंटर का कंप्यूटर कक्ष। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में मंगलवार से बदलाव कर दिया गया है। कांट में बने ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के ट्रैक पर सीसी कैमरों की निगरानी में वाहन चलाने पर उत्तीर्ण होने पर ही डीएल बन सकेगा। सेंटर के प्रारंभ होने से पहले ही परिवहन आयुक्त आशुतोष रंजन ने ट्रैक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुवायां रोड पर स्थित नियामतपुर गांव में परिवहन विभाग का कार्यालय बना है। यहां पर 110 लाइसेंस का प्रतिदिन का कोटा है। किसी दिन शत-प्रतिशत तो कभी 70 से 80 ही लोग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं। इन आवेदकों के मैनुअल ही वाहन चलवाकर लाइसेंस बना दिए जाते हैं। लाइसेंस की प्रक्रिया को पारदर्शी करने के लिए विभाग ने कांट रोड पर ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ महीने पहले बने सेंटर पर मंगलवार से कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रैक पर सीसी कैमरों की निगरानी में वाहन चलाने पर उत्तीर्ण होने पर ही लाइसेंस बन सकेगा। ट्रैक पर सेंसर भी लगाए गए हैं। सोमवार को दोपहर में पहुंचे परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर रूम भी देखा, जहां से टेस्ट के दौरान निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने बताया कि मंगलवार से टेस्टिंग सेंटर प्रारंभ हो जाएगा। दोपहर 12 बजे से उनकी निगरानी में टेस्ट होंगे। पास होने वाले को डीएल जारी किए जाएंगे। आवेदक को अपना वाहन भी लाना होगा।
--
बकाया कर की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश
परिवहन आयुक्त ने ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर के बाद डिटेंशन यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद नियामतपुर स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर जाकर कार्यप्रणाली जानी। इस बीच समीक्षा बैठक में प्रशमन शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया के सापेक्ष कम वसूली पर 30 जून तक 20 हजार से अधिक के सभी बकायेदारों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने उन्हें बताया कि जनपद में 20 हजार से अधिक के बकाये के 1601 वहानों को पूर्व में नोटिस भेजे गए थे। शेष 2696 वाहन स्वामियों को जल्द ही मांगपत्र भेजे जाएंगे। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखागार में सीसी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उप परिवहन आयुक्त बरेली कमल प्रसाद गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रणव झा, एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम, विकास यादव, रामाश्र प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।

--
लाइसेंस निलंबन के लिए भी कहा
परिवहन आयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में संलिप्त जिम्मेदार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि कार्रवाई को शत-प्रतिशत अमल में लाया जाए। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए।

कांट में टेस्टिंग ड्राइव सेंटर का कंप्यूटर कक्ष। संवाद

कांट में टेस्टिंग ड्राइव सेंटर का कंप्यूटर कक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed