सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AK Eleven won the final by defeating Loco Lines by 81 runs.

Shahjahanpur News: एके इलेवन ने लोको लाइंस को 81 रनों से हराकर फाइनल जीता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
AK Eleven won the final by defeating Loco Lines by 81 runs.
जीएफ कॉलेज मैदान पर विजेता टीम को सम्मानित करते उद्योग पति विनय अग्रवाल। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट का समापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में स्व. डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में एके इलेवन ने लोको लाइंस रोजा को 81 रन से हराकर फाइनल जीत लिया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर हुए मैच में एके इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम के लिए शौर्य कसाना ने 51 और रॉकी गोंडवाल ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। रॉकी ने छह चौके व पांच छक्के लगाए। अन्य खिलाड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोको लाइंस रोजा की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज चंद्र किशोर और राज कुमार सस्ते में आउट हो गए। टीम के लिए कंचन कुमार ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। पूरी टीम 12.3 ओवर में 85 रन बनाकर आउट हो गई। एके इलेवन टीम के गेंदबाज उपेंद्र शुक्ला, शौर्य कसाना ने दो-दो व गौरव ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

रॉकी ने एक ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अंत में समाजसेवी विनय अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रॉकी गोंडवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें व गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला। अंत में आभार आयोजक मयूर खन्ना ने व्यक्त किया। इस मौके पर मनोज यादव, पंकज छापू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed