{"_id":"6a3128b3f37d28f5850a71e5","slug":"video-council-schools-reopened-after-summer-vacation-in-shahjahanpur-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूल, बच्चों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूल, बच्चों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
Mukesh Kumar
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:12 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय फिर से गुलजार हो उठे। स्कूल खुलने पर बच्चों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में पहले दिन उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही छात्र-छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में विद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। सिंधौली के प्राथमिक स्कूल तेरा में बच्चों का स्वागत हुआ। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। कंपोजिट स्कूल रोटी गोदाम के प्रधान अध्यापक इमरान सईद ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह दिखाई दिया। पहले दिन कक्षाओं में साफ-सफाई, पाठ्य पुस्तकों के वितरण और नई शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को अनुशासन, स्वच्छता और नियमित उपस्थिति का महत्व समझाया। विद्यालयों में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष सजावट भी की गई थी, जिससे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।