Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Police's CIA team arrests five drug smugglers; one kilogram of heroin and a car seized.
{"_id":"6a30c1a0609c4169ba0feb72","slug":"video-moga-polices-cia-team-arrests-five-drug-smugglers-one-kilogram-of-heroin-and-a-car-seized-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस की CIA टीम ने पांच नशा तस्कर किए गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस की CIA टीम ने पांच नशा तस्कर किए गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन और कार बरामद
जिला पुलिस मोगा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन तथा एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद की है।इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी एनडीपीएस राहुल कौशल ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम क्षेत्र में गश्त और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि प्प्रभदीप सिंह निवासी जिला लुधियाना,नरेंद्र सिंह निवासी जिला बरनाला,हरप्रीत सिंह निवासी जिला बरनाला,नरेंद्र सिंह निवासी जिला बरनाला तथा जसनदीप सिंह निवासी जिला बरनाला हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं और दाना मंडी बधनी कलां में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन और एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली वर्ना कार बरामद की गई। इस संबंध में थाना बधनी कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा नशा तस्करी के आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।