{"_id":"6a30317f16a1dbd239004625","slug":"video-farmer-dies-after-speeding-bike-crashes-into-dumper-that-braked-suddenly-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से बाइक टकराई, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से बाइक टकराई, किसान की मौत
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे पर त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के पास कानपुर-लखनऊ लेन पर सोमवार की सुबह एक डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। उधर, दुर्घटना की वजह से जाजमऊ हाईवे पर लगभग एक घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। उधर, किसान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मूल रूप से कंचन नगर मोहल्ला निवासी पप्पू निषाद (40) पुत्र डोरीलाल निषाद लगभग 20 साल से अचलगंज थाना क्षेत्र के छुड़ऊवां खेड़ा गांव में अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। रविवार की रात बाग से जामुन तोड़ने के बाद सोमवार की सुबह करीब छह बजे कानपुर के रामादेवी मंडी में बाइक से बेचने गए थे। लौटते समय त्रिभुवनखेड़ा तिराहे के पास पहुंचते ही आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर लगने से पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़ भाग गया। इस कारण कानपुर-लखनऊ लेन पर एक घंटे जाम लगा रहा। किसी तरह से पुलिस ने डंपर को हटवाया और जाम खुला। जाजमऊ पुलिस ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, पप्पू की पत्नी आरती ने बताया कि परिवार में तीन बेटे पवन, समर और साहिल के अलावा मां गंगा देवी और पिता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।