{"_id":"6a2fe3f8aad0caf37c00cc4e","slug":"video-anirudh-singh-stated-that-the-bbmbs-9010-ratio-imposes-a-burden-of-rs800-crore-on-himachal-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनिरुद्ध सिंह बोले- वीबी-जी राम जी के 90:10 अनुपात से हिमाचल पर 800 करोड़ रुपये का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिरुद्ध सिंह बोले- वीबी-जी राम जी के 90:10 अनुपात से हिमाचल पर 800 करोड़ रुपये का बोझ
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह लागू होने जा रही वीबी-जी राम जी योजना का 90:10 वित्तीय अनुपात हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत प्रदेश को सालाना करीब 800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ सकता है। मंडीके पड्डल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय नवनियुक्त प्रधान एवं उपप्रधान शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करना राज्यों की जिम्मेदारी है, लेकिन पहाड़ी राज्यों की विशेष परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के दूरगामी परिणाम प्रदेश के हित में नहीं होंगे। मंत्री ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत हिमाचल प्रदेश को 250 लाख मैनडेज का लक्ष्य मिला था, जबकि प्रदेश में 407 लाख मैनडेज का सृजन हुआ। यह लक्ष्य से 157 लाख अधिक है, जिससे योजना की प्रदेश में उपयोगिता का पता चलता है। इससे पहले अनिरुद्ध सिंह ने मंडी जिले की 577 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।