{"_id":"6a3034404a03afeb4b0af1d0","slug":"video-grand-welcome-in-daurala-for-divyansh-upon-his-return-as-a-lieutenant-from-the-ima-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आईएमए से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे दिव्यांश का दौराला में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आईएमए से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे दिव्यांश का दौराला में भव्य स्वागत
मेरठ। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बने दिव्यांश चौधरी का सोमवार को अपने पैतृक क्षेत्र दौराला पहुंचने पर स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पल्लवपुरम फेस-दो निवासी दिव्यांश चौधरी सबसे पहले दौराला स्थित काला महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश सेवा के अपने नए दायित्व को सफलतापूर्वक निभाने की प्रार्थना की। इसके बाद वह तिरंगा चौक पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और कस्बे के लोगों ने लेफ्टिनेंट दिव्यांश को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन देवेंद्र ने किया। लोगों ने दिव्यांश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सरधना विधायक अतुल प्रधान भी दिव्यांश के घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा देश की सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का गौरव बढ़ा रहे हैं। दिव्यांश ने अपने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। विशेष रूप से उन्होंने अपनी दादी उर्मिला देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दिव्यांश ने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जो माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से पूरा हुआ। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। इस दौरान संजीव योगी, सरिता, हरपाल चौहान, सचिन, अंकित, पीयूष, भारतवीर, जनक, राजू, गजेंद्र, संजय पनवाड़ी, प्रवीण, वीरेंद्र, सतेंद्र, नरेंद्र, राकेश, केपी सिंह, डॉ. विश्वबंधु, ललित, आशीष प्रताप, बबलू, धीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।