{"_id":"6a2fe4d2550059cfc30c2009","slug":"video-video-katharaya-matara-anaparaya-patal-bl-rama-mathara-ma-cara-akashhamaya-thashhaya-ka-mal-kaugdha-saja-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- राम मंदिर में चोरी अक्षम्य, दोषियों को मिले कड़ी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं- राम मंदिर में चोरी अक्षम्य, दोषियों को मिले कड़ी सजा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े पावन स्थल पर चोरी की घटना अक्षम्य है। वे सोमवार को शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यकर्ता समागम को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर राज्य सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष वैचारिक होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत। किसी भी परिवार की बेटी को राजनीतिक विवादों में घसीटना निंदनीय है। समाज की हर बेटी सम्मान की अधिकारी है और उसके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जातीय जनगणना के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 1931 के बाद पहली बार विभिन्न जातीय समुदायों के अधिकृत आंकड़े उपलब्ध होंगे। इससे सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए योजनाएं और नीतियां अधिक प्रभावी ढंग से बनाई जा सकेंगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि यह कोई नया प्रयोग नहीं है। जनता पहले भी इसके परिणाम देख चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भी यह गठबंधन सफल नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।