फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women's employment set to get a boost; preparations underway to transfer funds to one crore accounts

Sultanpur News: महिलाओं के रोजगार को लगेंगे पंख, खाते में एक करोड़ भेजने की तैयारी

Thu, 24 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women's employment set to get a boost; preparations underway to transfer funds to one crore accounts
सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के रोजगार को जल्द पंख लगेंगे। समूह की विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये उनके खाते में भेजने की तैयारी है। इसमें मानदेय की धनराशि भी शामिल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन करीब 2500 समूह सखियों का मानदेय करीब 53 लाख रुपये भुगतान के लिए पत्रावली कोषागार भेजी गई है। समूहों के अतिरिक्त खर्च का करीब 18 लाख रुपये, जिला प्रशिक्षण अधिकारियों का करीब 13 लाख रुपये मानदेय, 498 कृषि आजीविका सखियों का करीब सात लाख रुपये मानदेय भेजने की तैयारी है। रोजगार शुरू करने के लिए 100 से अधिक महिलाओं को स्टार्टअप व महिलाओं को लखपती बनाने की दिशा में उनका कारोबार बढ़ाने के लिए धनराशि भेजने के लिए बिल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि कुछ धनराशि इसी सप्ताह संबंधित के खाते में चली जाएगी। स्टार्टअप और लखपती दीदी की धनराशि अगले सप्ताह भेजने की तैयारी है। धनराशि मिलने से महिलाओं के कारोबार में प्रगति होगी। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed