{"_id":"6a304a9c005cbb52e602cc56","slug":"video-farmers-protest-against-land-acquisition-at-shastri-ghat-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
गलत तरीके से हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को शास्त्री घाट पर गंजारी, हरसोस, हरपुर, शिवसागर के किसानों ने सब्जियों की माला पहनकर विरोध जताया। मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया। नेतृत्व कर रहे किसान रमेश कुमार पटेल ने डीएम से मांग की कि बहुफसली कृषि भूमि अधिग्रहित न की जाए।
सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत किसान इसके विरोध में हैं। एक ही क्षेत्र के किसान बार-बार अपनी भूमि क्यों दें? ग्राम हरसोस एवं आसपास के किसानों ने पहले रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि दी, उसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए भूमि दी, अब पुनः स्पोर्ट्स सिटी और अर्बन टाउनशिप के लिए भूमि देने का दबाव बनाया जा रहा है। यह किसानों के साथ अन्याय है। रजिस्ट्री पर लगाई गई रोक को तत्काल समाप्त किया जाए। सर्किल रेट का पुनरीक्षण कर वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप बढ़ाया जाए। वीडीए की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्री रोक संबंधी आदेशों एवं पत्राचार की जांच कराई जाए। किसानों के पुनर्वास, आजीविका एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। अधिग्रहण की समस्त प्रक्रिया पर पुनर्विचार करते हुए किसानों की सहमति के बिना आगे की कार्रवाई न की जाए। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश, रमेश, विनोद, आकाश, अभिनव मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।