सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A love affair takes a bloody turn, leaving 30 Jatav families terrified.

Shivpuri: 30 से ज्यादा जाटव परिवारों का पलायन, प्रेमी युगल की गुजरात में हुई वारदात के बाद गांव में तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
A love affair takes a bloody turn, leaving 30 Jatav families terrified.

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव में इन दिनों भय और तनाव का माहौल है। गांव के 30 से अधिक जाटव परिवार अपने घरों पर ताले लगाकर पलायन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि 8 जून को गांव से भागे एक प्रेमी युगल से जुड़ी गुजरात की घटना के बाद यह स्थिति बनी है।

जानकारी के अनुसार, पिपरसमा निवासी 25 वर्षीय संतोष जाटव और धाकड़ समाज की युवती रजनी धाकड़ 8 जून को घर से चले गए थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर देहात थाना पुलिस दोनों की तलाश में गुजरात पहुंची और उन्हें वहां से अभिरक्षा में लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रात में एक होटल में रुकी थी। इसी दौरान देर रात होटल के कमरे में रजनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना में संतोष भी गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

पढ़ें: भोपाल में 45 लाख की ठगी: जोधपुर का ज्वैलर बन बदमाश ले उड़े 300 ग्राम सोने के जेवर, नकली बिस्कुट थमाए

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिरक्षा में मौजूद युवक के पास धारदार हथियार कैसे पहुंचा, युवती के साथ महिला पुलिसकर्मी क्यों नहीं थी और होटल में सुरक्षा एवं निगरानी के क्या इंतजाम थे, जैसे सवालों की जांच की मांग उठ रही है।

गुजरात में हुई इस वारदात की खबर गांव पहुंचने के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक-युवती के घर से जाने के बाद ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में जाटव परिवार गांव छोड़कर चले गए। गांव के कई घरों पर ताले लगे हैं, जबकि बचे हुए परिवार भी खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि गांव से कई परिवारों के बाहर जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों ने परिवारों के मजदूरी और कृषि कार्य के लिए बाहर जाने की बात कही है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिपरसमा धाकड़ समाज बहुल गांव है। इस घटना के बाद गांव में सामाजिक तनाव बढ़ गया है। प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति बहाल करने और लोगों में भरोसा कायम करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झज्जर: लक्ष्मीचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, मीठे पानी की छबील लगाई

VIDEO: तहसील हैदरगढ़ में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना, वकील कर रहे है कार्य बहिष्कार, दोनों ओर से नारेबाजी

15 Jun 2026

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, दो मौसेरे भाई डूबे; एक की मौत

15 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों ने बताया आरामदायक सफर

15 Jun 2026

Kullu: रोहतांग दर्रा बना पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र, बर्फीली वादियों में उमड़ रही भारी भीड़

15 Jun 2026
विज्ञापन

Video: कुल्लू में नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

15 Jun 2026

Mandi: सरकाघाट विद्यालय में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को सुरक्षा उपायों से किया गया प्रशिक्षित

15 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: निजी संस्थाओं से दस्तावेज पंजीकरण के फैसले के विरोध में लेखकों का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन

15 Jun 2026

VIDEO: दान पेटिका अनियमितता मामले में एसआईटी जांच पर टिकीं निगाहें, आज पहुंचेगी टीम

15 Jun 2026

विकासपुरी में आधार सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

15 Jun 2026

सुबह हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जल भराव, रेंगे-रेंग कर निकले वाहन

15 Jun 2026

फरीदाबाद: 27 साल की काजल की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

15 Jun 2026

गांव टेंडी वाला पहुंचे फिरोजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ने लिया दरिया में नोचें बनने का जायजा

बेअदबी कानून को लेकर सिख संगठनों और सरकार के बीच बढ़ा तनाव

15 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में योग सप्ताह का शुभारंभ, योगासन कर निरोग काया का लिया संकल्प

15 Jun 2026

दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को अंतिम विदाई

15 Jun 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर फायरिंग: कैशियर की मौत, गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

हिसार: तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बदला मौसम, अगले दो दिन बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

15 Jun 2026

झज्जर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को मुनीमपुर में करेंगे उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन

Video: जेवर के किसानों ने भरी पहली हवाई उड़ान, 25 मिनट में पहुंचे लखनऊ

15 Jun 2026

पंजाब मौसम अपडेट: आज बारिश-आंधी का यलो अलर्ट, तापमान में 3°C तक गिरावट के आसार

Video: लोकभवन के सामने हरदोई से आई दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

15 Jun 2026

Video: किला मोहम्मदी नाले के पुनर्निर्माण की मांग, जलभराव से परेशान स्थानीय लोग

15 Jun 2026

कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ब्रह्मसरोवर पर वॉकथान, हजारों लोग हुए शामिल

15 Jun 2026

Video: राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह बोले- देश व प्रदेश को कैसे बचाया जाए, इस पर सोचना चाहिए

15 Jun 2026

Video: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन

15 Jun 2026

BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार

15 Jun 2026

कानपुर: पीएम आवास योजना के तहत बने फ्लैटों के आगे सड़क पर जलभराव

15 Jun 2026

Shimla: जिला शिमला में निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

15 Jun 2026

Sirmour: नाहन में नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

15 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed