{"_id":"6a2faecadfd34588ae0472a5","slug":"video-video-tahasal-hatharagaugdhha-ma-bhakaya-karayakaratao-ka-thharana-vakal-kara-raha-ha-karaya-bhashhakara-thana-ora-sa-narabja-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील हैदरगढ़ में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना, वकील कर रहे है कार्य बहिष्कार, दोनों ओर से नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील हैदरगढ़ में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना, वकील कर रहे है कार्य बहिष्कार, दोनों ओर से नारेबाजी
बाराबंकी। तहसील हैदरगढ़ में अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते पिछले कई दिनों से न्यायिक और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सोमवार से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में लंबित पड़े कार्यों को तत्काल शुरू कराने की मांग उठाई। इसी बीच अधिवक्ताओं और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।
भाकियू नेताओं का कहना है कि कार्य बहिष्कार के कारण किसानों, भूमिधरों और आम नागरिकों के जरूरी कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिवक्ताओं ने अपने आंदोलन को जायज बताते हुए अपनी मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। वही अधिवक्ताओं का कहना है कि यह सब कुछ एसडीएम द्वारा ही करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।