फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath said Mahmud Ghaznavi main objective to destroy India Sanatan tradition

'सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो': गजनवी ने क्यों ठुकराई थी पुजारियों की पेशकश? सीएम योगी ने बताया; VIDEO

Thu, 24 Sep 2026 04:25 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, गोरखपुर
पीटीआई, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 04:25 PM IST
सार

गजनबी ने कहा था कि मैं केवल लूटने के लिए नहीं आया हूं। जो भी मिलेगा, उसे तो मैं ले ही जाऊंगा, लेकिन मेरा मुख्य उद्देश्य भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said Mahmud Ghaznavi main objective to destroy India Sanatan tradition
सीएम योगी - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11वीं सदी में भारत पर आक्रमण करने वाले महमूद गजनबी का असली मकसद केवल संपत्ति लूटना नहीं था, बल्कि देश की सनातन परंपरा को नष्ट करना था।

विज्ञापन


सोमनाथ मंदिर का प्रसंग
सीएम योगी ने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि जब महमूद गजनबी सोमनाथ मंदिर को गिराने गया था, तब वहां के पुजारियों ने उसे मंदिर और मूर्ति को नुकसान न पहुंचाने की विनती की थी। पुजारियों ने उसकी मांग के अनुसार उसे ढेरों सोना और आभूषण देने की पेशकश भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजनबी का असली इरादा
पुजारियों की इस पेशकश के जवाब में गजनबी ने कहा था कि मैं केवल लूटने के लिए नहीं आया हूं। जो भी मिलेगा, उसे तो मैं ले ही जाऊंगा, लेकिन मेरा मुख्य उद्देश्य भारत की सनातन परंपरा को नष्ट करना है।

विज्ञापन

भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कृति को कमजोर करने के लिए अतीत में कई बाहरी आक्रमण हुए, लेकिन भारत की संस्कृति हमेशा जीवंत रही है और हमें अपनी इस महान विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed