{"_id":"6a2faddac7f951ce08091dcc","slug":"video-e-bus-service-launched-in-greater-noida-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों ने बताया आरामदायक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा शुरू, यात्रियों ने बताया आरामदायक सफर
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:16 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सोमवार से सिटी ई-बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया। पहले दिन बसों में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। ई-बस के चालक ने बताया कि बस का आधुनिक इंटीरियर और एसी सुविधा देखकर कई लोग यह समझ रहे हैं कि इसका किराया अधिक होगा। हालांकि, किराया सामान्य होने के कारण आने वाले समय में अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ उठाएंगे।
चालक ने बताया कि उसका भी संचालन का पहला दिन है और उसे अभी सभी बस स्टॉप की पूरी जानकारी नहीं है। इसी वजह से पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही।
बस में सफर कर रहे यात्री मनीष ने बताया कि ई-बस में यात्रा का अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि कम किराये में एसी बस की सुविधा मिलना यात्रियों के लिए राहत की बात है।
वहीं एक अन्य यात्री नितिन ने बताया कि बस का सफर आरामदायक रहा। बस पूरी तरह साफ-सुथरी थी और कहीं भी गंदगी नजर नहीं आई। साथ ही बस का संचालन भी काफी सुचारू रहा, जिससे यात्रा सुखद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।