Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brutal murder of a farmer in the Rabupura police station area

ग्रेटर नोएडा: रातभर रखवाली करता रहा किसान, सुबह मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Nov 2026 08:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 08:52 PM IST
सार

सूचना मिलने पर रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला और एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Brutal murder of a farmer in the Rabupura police station area
किसान की देर रात निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात खेतों में धान की रखवाली करने वाले किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे नाश्ता देने पहुंचे मृतक के बेटे ने रुस्तमपुर गांव के जंगल में जब अपने पिता का शव देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर आसपास के इलाकों से ग्रामीणों की भीड़ जुट गईं। उन्होंने इसकी सूचना रबूपुरा कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला और एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान इस्माइल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे इसराइल के तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस्माइल अपने परिवार के साथ मेहंदीपुर गांव में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। वह खेती किसानी का काम करते थे। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के बेटे इसराइल ने बताया कि उनके पिता ने रुस्तमपुर गांव में किराये पर खेत लेकर धान की खेती की थी। वारदात वाली रात करीब 11ः30 बजे वह अपने पिता को खाना देकर आए थे। उनके पिता धान की रखवाली करने के लिए वहीं खेतों में ही सो गए थे। अगली सुबह जब वह नाश्ता लेकर अपने पिता के पास पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि खून से लथपथ उनके पिता का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। पिता का सिर, आंख और चेहरा कुचला हुआ है, जिसके बाद वह घबरा गया और मौके पर ही उनकी चीख निकल गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed