{"_id":"6af199f64c48c5de4c0dda13","slug":"three-drug-traffickers-supplying-cannabis-in-greater-noida-busted-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में 55 केजी गांजा पकड़ा: तीन सप्लायर गिरफ्तार, ऑनलाइन गांजे की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में 55 केजी गांजा पकड़ा: तीन सप्लायर गिरफ्तार, ऑनलाइन गांजे की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़
Mon, 09 Nov 2026 03:32 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:32 PM IST
सार
ई-कॉमर्स कंपनी के जरिये गांजे की सप्लाई करने वाले तीन तस्करों का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 55 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है, जिसे आरोपी ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकिंग में ऑनलाइन डिलीवर करते थे। इन आरोपियों को एक निर्माणाधीन इमारत से पकड़ा गया है और उनकी कार भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम नाजायज गांजा और घटना में इस्तेमाल हुंडई एसेंट कार बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से गांजे की बुकिंग लेते थे। पिछले दो साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को अवैध गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम दामों में गांजा लाते थे।
विज्ञापन
इसके बाद कार के जरिए इसे स्थानीय युवाओं और गांजा पीने के शौकीन लोगों तक पहुंचाते थे। गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था। जिससे किसी को शक न हो। टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से मांग के अनुसार डोर टू डोर आपूर्ति की जाती थी। गांजे की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते थे, जिससे आरोपी इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30) निवासी गाजियाबाद, वसीम (26) निवासी बागपत व लक्ष्य राठौर (19) निवासी चोटपुर कॉलोनी थाना सेक्टर-63 नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में मुकदमा अपराध संख्या पहले से मामला दर्ज है।