{"_id":"6a30344ebca88ccca00469a5","slug":"video-70-female-students-received-yoga-training-at-rg-pg-college-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में 70 छात्राओं को मिला योग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आरजी पीजी कॉलेज में 70 छात्राओं को मिला योग प्रशिक्षण
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग और सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। यह शिविर 15 जून से 22 जून तक चलेगा। शिविर में 70 छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में कार्यक्रम संयोजिका भावना मित्तल ने योग का अभ्यास कराया। योग विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी की 70 छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। प्राणायाम और मंत्रों का अभ्यास भी कराया गया। दीपा त्यागी और कीर्ति धामा ने छात्राओं को 45 मिनट का गहन प्रशिक्षण दिया। यह आयोजन प्रधानमंत्री की स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आधारित है। भावना मित्तल ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और नागरिकों के लिए आयोजित किया जाएगा। यह बढ़ती उम्र की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अस्थमा से बचाव में सहायक है। साथ ही महाविद्यालय की एंटी-रैगिंग सेल ने छात्राओं और कर्मचारियों को शरबत वितरित किया। अनुपमा सिंह, पूनम और भावना मित्तल ने शरबत वितरण में सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।