Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
In the four and a half years since the defense corridor was announced, only three projects are taking shape despite agreements with 20 companies; most plots remain vacant.
{"_id":"6a30c8cb81cdee381309b174","slug":"video-in-the-four-and-a-half-years-since-the-defense-corridor-was-announced-only-three-projects-are-taking-shape-despite-agreements-with-20-companies-most-plots-remain-vacant-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा के बीते साढ़े चार साल, 20 कंपनियों से करार के बावजूद तीन ही ले रहीं आकार, ज्यादातर प्लॉट पड़े खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा के बीते साढ़े चार साल, 20 कंपनियों से करार के बावजूद तीन ही ले रहीं आकार, ज्यादातर प्लॉट पड़े खाली
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:23 AM IST
Link Copied
डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा हुए करीब साढ़े चार साल बीत चुके हैं, लेकिन झांसी नोड में अभी भी ज्यादातर प्लॉट खाली पड़े हैं। 20 कंपनियों के साथ करार और जमीन आवंटन के बावजूद केवल तीन इकाइयों में ही निर्माण गतिविधियां नजर आ रही हैं। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि मानचित्र स्वीकृत होते ही बाकी कंपनियां भी परियोजनाओं पर काम शुरू कर देंगी।
प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट को जोड़ते हुए रक्षा औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। झांसी नोड के लिए पहले चरण में झांसी से 70 किमी दूर गरौठा तहसील के एरच कस्बे से सटे छह गांवों में 1034 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई थी। इस क्षेत्र में रक्षा उपकरणों और सैन्य सामग्री के निर्माण के लिए 20 कंपनियों ने निवेश की रुचि दिखाई है।
हालांकि, जमीन आवंटन और करार के बावजूद अब तक केवल रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल), भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की इकाई तथा एक अन्य निजी कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया है। शेष कंपनियों की परियोजनाएं अभी शुरुआती चरण में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।