{"_id":"6a30c19855c9a315a20a6e75","slug":"video-multi-crore-rupee-gunny-bag-scam-at-pungrain-in-ferozepur-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला
पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला सामने आया है। बता दें कि मामला उजागर होने के बाद बारदाना की गिनती व मामले की जांच के लिए डीएफएससी जतिन वर्मा ने एक कमेटी गठित की थी, काफी समय गुजरने के बाद भी उक्त कमेटी ने अभी तक जांच पूरी नहीं की है। जानकारों का कहना है कि निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए तो बारदाने में सबसे बड़ा घोटाला सामने आएगा है और कई बड़े-छोटे अधिकारियों पर गाज गिरेगी। क्योंकि सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी में अधुरी सूचना दी है।
उधर, गठित की गई कमेटी के हैड डीएफएसओ दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उक्त मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। क्योंकि जिन इंस्पेक्टरों के पास बारदाना का चार्ज था उनकी अंडर ट्रांसफर गुरदासपुर व तरनतारन में हुई है। अग्रवाल ने बताया कि डीएफएससी जतिन वर्मा ने एक पत्र गुरदासपुर व तरनतारन के संबंधित अधिकारियों को लिखा है ताकि दोनों इंस्पेक्टरों को एक सप्ताह के लिए फिरोजपुर भेजे ताकि उनसे पुराने स्टाक का चार्ज लिया जा सके।
दूसरी तरफ, आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में संबंधित अधिकारियों ने सूचना दी है कि बारदाना जिस हालात में पड़ा है गिनती योग्य नहीं है। इससे साबित होता है कि बारदाना में करोड़ों रुपये के घोटाला होने की संभावना है। इसीलिए अधिकारी ना तो जांच पूरी कर रहे हैं और सूचना भी अधुरी दें रहें हैं। ये भी बताया जा रहा है कि उक्त मामले की जांच वास्ते दूसरी कमेटी का भी गठन किया गया है।
इस संबंधी डीएफएससी जतिन वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फोन उठाया नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।