{"_id":"6a30d22457aa65f6fd0bf406","slug":"video-jairam-thakur-targets-sukhu-government-over-shimla-school-operator-murder-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के लिए सीएम और प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या के लिए सीएम और प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Ankesh Dogra
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:03 AM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग ने गंभीरता दिखाई होती तो शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या नहीं हुई होती। मंडी में जयराम ठाकुर ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार को जिम्मेवार ठहराया। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी में जो घटना घटी है उसे रोका जा सकता था क्योंकि महिला कुछ समय से पुलिस और सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा रही थी। यदि पुलिस ने समय रहते महिला को सुरक्षा दे दी होती तो आज उसे गोलियों से छलनी नहीं होना पड़ता। महिला ने जो आशंका जाहिर की थी वह सच साबित हुई। यह सारा घटनाक्रम प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति कोई प्राथमिकता ही नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घटनाक्रम से यही साबित होता है कि प्रदेश सरकार को अपने नागरिकों की जान की कोई परवाह ही नहीं है। सीएम सिर्फ सत्ता के नशे में मशगूल हैं। गृह विभाग सीएम संभालते हैं और यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे कानून व्यवस्था को सही ढंग से बनाए रखें ताकि अपराधियों में पुलिस का डर हो। ऐसे घटनाक्रम प्रदेश में बीते दिनों में कई बार हो चुके हैं। लेकिन सरकार कोई कार्रवाई न करते हुए सिर्फ हाथ्र पर हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश में संवेदनहीन सरकार काम कर रही है और यह चर्चा अब हर चौक चौराहे पर हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।