Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Youth commits suicide in Moga; case registered against wife and her lover.
{"_id":"6a30c26da2d5aeeb1e0818be","slug":"video-youth-commits-suicide-in-moga-case-registered-against-wife-and-her-lover-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज
बाघापुराना क्षेत्र के गांव माहलां खुर्द में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां पत्नी और उसके कथित प्रेमी की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंदर सिंह उम्र 50 साल निवासी माहलां खुर्द। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई चंद सिंह बताया कि उनके भाई मंदर सिंह के पत्नी मनप्रीत कौर और जस्सा सिंह नाम के एक व्यक्ति के साथ 5/6 साल से प्रेम संबंध थे। इस संबंध का विरोध किया तो मनप्रीत कौर और जस्सा सिंह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। रोजाना होने वाली परेशानी और सामाजिक बदनामी के डर से परेशान होकर मंदर सिंह ने 13 जून को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि मंदर सिंह और मनप्रीत कौर का विवाह लगभग 25 से 30 वर्ष पहले हुआ था तथा उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। जस्सा सिंह विवाहित है और चार बच्चों का पिता है। जस्सा सिंह और मनप्रीत कौर एक साथ मजदूरी करने जाते थे, भाई के सामने गलत ढंग से बात चित करते थे जबकि मंदर सिंह अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था। चंद सिंह ने बताया कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जाए।
थाना बाघापुराना के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव माहलां खुर्द निवासी चंद सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई मंदर सिंह (50) पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। पूछताछ करने पर मंदर सिंह ने बताया था कि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर (45) के गांव माहलां कलां निवासी जस्सा सिंह के साथ पिछले कई वर्ष से कथित अवैध संबंध थे। पत्नी और उसके कथित प्रेमी की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
चंद सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया गया हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।