{"_id":"6a30c364e18549fa8a067fa6","slug":"video-mogas-badhni-kalan-police-arrested-a-woman-with-heroin-and-intoxicating-pills-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा बधनी कलां पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियां के साथ महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा बधनी कलां पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियां के साथ महिला को किया गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोगा बधनी कलां पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते समय एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि कुलविंदर कौर निवासी राऊके कलां रोड, बधनी कलां, जिला मोगा नशीले पदार्थ बेचने का कारोबार करती है और उस समय अनाज मंडी वधनी कलां में ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी महिला को काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 30 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लायरों और अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।