{"_id":"6a30d4bbbfedd4b6650ed34f","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-khal-gae-sakal-kaha-bcaca-ka-talka-lgakara-savagata-ta-kaha-kakashhae-raha-sana-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में खुल गए स्कूल, कहीं बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत तो कहीं कक्षाएं रहीं सूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में खुल गए स्कूल, कहीं बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत तो कहीं कक्षाएं रहीं सूनी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुल गए, लेकिन पहले ही दिन अधिकांश विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। कहीं शिक्षक बच्चों का चंदन तिलक लगाकर स्वागत करते नजर आए तो कहीं विद्यालयों में बच्चों की संख्या न के बराबर रही।
शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद में 26 दिन की छुट्टियों के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, सहायक अध्यापक विवेक श्रीवास्तव, पदमा शुक्ला, अनुपम मौर्य और श्याम बाबू सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। हालांकि पहले दिन विद्यालय में कक्षा 8 तक के कुल 20 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित रहे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर का नजारा बिल्कुल अलग रहा। विद्यालय खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति लगभग नदारद रही और अधिकांश कक्षाएं खाली नजर आईं। प्रधानाध्यापक आशाराम प्रजापति ने बताया कि अभिभावकों से संपर्क किया गया है। जानकारी मिली है कि कई बच्चे छुट्टियों में अपने ननिहाल या रिश्तेदारों के यहां गए हुए हैं और अभी वापस नहीं लौटे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो-तीन दिनों में बच्चों की उपस्थिति सामान्य हो जाएगी। विद्यालय में सहायक अध्यापिका मधु यादव, समीम जैहरा, प्रियंका, गीता चौहान तथा शिक्षामित्र चंद्रेश कुमारी मौजूद रहीं।
परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन कम उपस्थिति को लेकर शिक्षकों का मानना है कि छुट्टियों के बाद बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने में कुछ समय लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।